नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु अशुभ ग्रह की श्रेणी में आते हैं। राहु-केतु के राशि परिवर्तन के कारण जातक को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह ग्रह हमेशा विपरीत दिशा में विचरण करते हैं, जिसके कारण से इन्हें पाप ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।
बता दें कि 2023 के अक्टूबर मास में राहु और केतु ग्रह गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कब होगा राहु-केतु गोचर और किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव।
ज्योतिष पंचांग के अनुसार राहु 30 अक्टूबर 2023, सोमवार को रात्रि 12 बजकर 03 मिनट पर में राशि में गोचर करेगा और इसी दिन व इसी समय केतु ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण चार राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि: राहु-केतु गोचर का अशुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार या जीवनसाथी से विवाद भी बढ़ सकता है।
वृषभ राशि: राहु-केतु गोचर से वृषभ राशि के जातक सतर्क रहें। इस अवधि में आर्थिक और शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर में अशांति का वातावरण भी बना रहेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि में केतु ग्रह प्रवेश करेगा, जिसके कारण इस राशि को सभी क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में भी समस्याएं उत्पन्न होगी। इसलिए सावधानी बरतें।
मीन राशि: 30 अक्टूबर के दिन राहु मीन राशि में प्रवेश करेगा, ऐसे में इस राशि को भी अधिक सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान ऋण संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं और आर्थिक क्षेत्र पर भी बोझ बढ़ सकता है।
डिसक्लेमर: उपरोक्त जानकारी महज सूचना मात्र है। अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।