किसी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ग्रहों का राशि परिवर्तन कहते हैं। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है।
जून महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसमें से मंगल ग्रह प्रमुख है। मंगल मीन राशि से निकलकर 27 जून को सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा।
मंगल को साहस, पराक्रम व व्यवसाय का कारक माना जाता है। मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से चार राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। जानें इन राशियों के बारे में-
मिथुन
मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है।
इस दौरान कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।
आय में वृद्धि की संभावना है।
किसी भी तरह के कर्ज से बचना चाहिए।
वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। मनोकामना पूरी होगी।
सिंह
मंगल के इस राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
यह समय निवेश के लिए अति उत्तम है।
पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।
आय में वृद्धि होने के प्रबल योग बनेंगे।
व्यापार व करियर में सब अच्छा ही अच्छा होगा।
मकर
मकर राशि के चतुर्थ भाव में मंगल गोचर होने जा रहा है। इसे सुख का भाव कहा जाता है।
इस दौरान वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मंगल गोचर की अवधि में आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन
मीन राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा की योग बन रहे हैं।
इस दौरान आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी।
वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
डिसक्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।