नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी हलचला भरा है। इस माह में कुछ ग्रह दीपावली से पहले राशि परिवर्तन कर रहे हैं या फिर मार्गी, वहीं एक ग्रह दीपावली के बाद वक्री हो रहा है। सूर्य ग्रहण भी इस महीने में राशियों के लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आ रहा है।
सबसे पहले शनि के मार्गी होने की बात करें तो शनि 23 अक्टूबर को मार्गी हो रहे हैं। शनि के मार्गी होने से कई ग्रहों के लिए स्थिति अच्छी बनी हुई है। क्योंकि शनि के मार्गी होने से कई राशियों की परेशानियां समाप्त हो जाएगीं।
यह भी पढ़ें
बहुत शुभ है इस वर्ष का आश्विन मास, पड़ रहे हैं कई व्रत व त्यौहार
नवरात्रि में भूल से भी न करें ये काम, वर्ना देवी हो जाएंगी नाराज
इसके अलावा अगर बात करें सूर्य ग्रहण की तो दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण से भी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इन दोनों ग्रहों के अलावा मंगल भी 30 अक्टूबर को वक्री हो रहे हैं। आइए जानते हैं इनके कारण कौन सी राशि क्या पाएगी-
मेष- इन ग्रहों की हलचलों से मेष राशि वालों पर शुभ प्रभाव होगा। इस राशि के लोगों को पहले जैसा ही लाभ अपने बिजनेस में मिलेगा। इसके अलावा इन राशि वालों को अब किसी भी चीज में खास निवेश करने की आवश्यकता नहीं है, आप छोटा-मोटा निवेश कर सकते हैं।
कन्या – कन्या राशि वालों की लवलाइफ बहुत अच्छी होने वाली है। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। दूसरों के बारे में विश्लेषण करने में अपना समय खराब न करें।
तुला- धन के मामले में आपकी थोड़ी सी कोशिश आपको अच्छा अवसर दे सकती है। इसलिए इस दौरान अपने पुराने संपर्कों पर नजर डालें। जल्द ही आपके लिए कमाई के बहुत से नए अवसर पैदा होंगे।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी के पूर्ण सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।