रुद्रप्रयाग। उत्तरखंड के केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश (helicopter crash) होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ से 2 किलोमीटर दूर गरुडचट्टी में यह हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आर्यन कंपनी का चौपर था जो केदारनाथ से सवारी बैठाकर सोनप्रयाग की ओर आ रहा था।
यह भी पढ़ें
सीएम योगी की राह पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, ऐसे मदरसों पर होगी सख्ती
मोबाइल के खराब नेटवर्क से हैं परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक्स
जानकारी के मुर्ताबिक इस हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे, और सभी की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि गुप्तकाशी से केदार घाटी की तरफ बढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ होगा। राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि दो दिन बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ में पीएम मोदी का दौरा है।
हेलिकॉप्टर क्रैश के दौरान कितने लोगों की जान गई है? या किस वजह से यह हादसा हुआ है अभी इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी इसे लेकर आधिकारिक तौर से कोई पुष्टि भी नहीं की गई है।
इस बात की अब जांच होगी कि यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ या फिर हेलिकॉप्टर में किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि केदारनाथ में पर्यटकों को फाटा से ले जाया जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में बड़े नुकसान की आशंका है। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए वहां गई है।
Helicopter crash in Kedarnath, Helicopter crash, Helicopter crash news,