आज का युग डिजिटल हो गया है, सब कुछ हमारे मोबाइल फ़ोन में उपलब्ध है। इसी के चलते अब क्राइम और क्रिमिनल्स का दिमाग भी डिजिटल हो गया है। जी हां, लखनऊ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक ने करीब 60 महिलाओं को अश्लील कॉल्स किए। अभियुक्त देवेन्द्र कुमार एक शातिर किस्म का अपराधी है।वो धर्मिक कथा-भागवत का पाठ/पंडिताई का काम करता हैै। वो महिलाओं को कॉल करने के लिए कई मोबाइल और 2 सिम का प्रयोग करता था। जिससे ये महिलाओं को कॉल कर उनसे अश्लील और अभद्र बातकर छेडख़ानी करता था। महिलाओं को उसके खिलाफ शिकायत करने की बात कहने पर वह जान से मारने की धमकी भी देता था।
फर्जी आईडी पर सिम खरीद कर आरोपी 2 मोबाइल नंबरों से कई आईएमईआई का प्रयोग कर प्रदेश भर में कई महिलाओं व लड़कियों को फोन करके अभद्र, अश्लील कॉल कर व जान से मारने की धमकी देकर प्रताडि़त करता है। इस संबंध में 1090 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 60 शिकायतें दर्ज की गई थी। वीमेन पॉवर लाइन की टीम ने आरोपी को पकडऩे के लिए कई घंटों तक टीम ने अलग-अलग भेष धारण कर रेकी की। आरोपी की सही पहचान स्थापित की, क्योंकि अपराधी जिस सिम का प्रयोग कर रहा था वह एक फर्जी आईडी पर खरीदा गया था।
आरोपी के खिलाफ 1090 में प्रदेश के 23 जनपदों से कुल 60 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें से लखनऊ से 10, प्रयागराज से 08, कानपुर नगर से 7, वाराणसी से 5, बाराबंकी से 4, खीरी व फतेहपुर से 3-3, बलिया, उन्नाव, जौनपुर व कन्नौज से 2-2, बस्ती, गाजियाबाद, श्रावस्ती, आजमग?, हमीरपुर, देवरिया, रायबरेली, कानपुर देहात, सीतापुर, गोण्डा, गोरखपुर व हरदोई से 1-1 शिकायतें हैं। रायबरेली की पुलिस और 1090 की टीम ने कल्यानपुर रैली, थाना-भदोखर रायबरेली निवासी देवेन्द्र कुमार (46) को गिरफ्तार किया गया।