भारत में रेप के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। महिलाओं को ले कर बने कानूनों पर भी लगातार सवाल उठते हैं, जो की जायज़ भी हैं। लेकिन राजस्थान की पोक्सो कोर्ट ने एक शाबाशी वाला काम कर दिखाया है। दरअसल राजस्थान में एक युवक ने एक 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। मामला उजागर होते ही पुलिस ने कमर कास ली थी और महज़ 48 घंटों में आरोपी को सजा सुना दी।
आरोपी को हुई उम्रकैद, साथ ही लगा 50 हज़ार का जुरमाना
कांकरोली थाना अधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि 27 को थाना क्षेत्र में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर महज 48 घंटे में 29 को आरोपी को उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस केस को ऑफिसर स्कीम में लिया और बच्चे को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 7 दिन में 6 अक्टूबर को ही कोर्ट में पेश कर दिया।
Also Read-14 साल की बेटी से की छेड़छाड़ तो मां ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया
कांकरोली थाना पुलिस द्वारा 42 गवाह और 88 दस्तावेज पेश किए गए। आरोपी की पहचान संतोष भीलको के नाम से हुई है। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उसपर 50 हज़ार रुपए का आर्थिक जुरमाना भी लगाया है।