दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज़ रफ़्तार स्कोडा कार ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चारों युवकों की मौत हो गई। चारों युवक स्विगी कंपनी के लिए डिलीवरी का काम करते थे।

इन चारों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं इसी हादसे में एक शख्स घायल बताया जा रहा है। मामले की खबर मिलते ही डीएलएफ फेज वन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की एक टीम ने कार चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि ये हादसा कल देर रात हुआ था। गुरुग्राम पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।