झांसी। उप्र के झांसी में एक युवती का निर्वस्त्र अवस्था में शव (dead body of a girl) मिलने से सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह जला होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामला मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा इलाके का है।
सूचना मिलते ही सीओ मोंठ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। इसके साथ ही उसके हांथों में मेंहदी भी लगी हुई है।
यह भी पढ़ें
कानपुर विवि के वीसी विनय पाठक FIR दर्ज, कमीशनबाजी का है मामला
गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार क्या होंगे नतीजे? जानिए क्या कहता है सर्वे
पुलिस के मुताबिक, मृतका की शिनाख्त छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया है। फिलहाल आस-पास के थानों में भी सूचना दे दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि मृतका कौन है और कहां की रहने वाली थी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने रविवार को जौरा ओवर ब्रिज के पास युवती का निर्वस्त्र शव देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस ने यह आश्वासम दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढ कर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
dead body of a girl, dead body of a girl in jhansi,