लड़के से लड़की बनी जोया की मड़ियांव स्थित उसी के घर में कांच से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का शक उसके कथित प्रेमी पर गहरा रहा है। पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया कांच व कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है। जांच के लिए उसे फरेंसिक लैब भेज दिया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस हत्यारोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मड़ियांव थाने में जोया के प्रेमी सआदतगंज निवासी फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रेमी ने ही उतरा मौत के घाट
पुलिस ने बताया की ज़ोया मड़ियाव के एक घर में पिछले ढाई सालों से किराए पर अपने प्रेमी फैज़ान के साथ रह रही थी। दो दिन से फोन न मिलने पर बुधवार दोपहर जोया के पिता तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी संजीव कुमार सिंह मड़ियांव पहुंचे। जोया के कमरे में बाहर से ताला बंद देख अनहोनी की आशंका पर उन्होंने ताला तोड़ने का प्रयास किया। यह देख मालिक ने चाबी बनाने वाले को बुलाकर ताला खुलवाया।
हत्या से पहले जोड़े ने पी थी शराब
जोया का खून से लथपथ शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। वहीं पास में ही खून से सना कांच का टुकड़ा पड़ा था। कातिल ने सिर के पिछले हिस्से में ताबड़तोड़ वार कर जोया को मौत के घाट उतारा था। भीतर की हालत देख पिता ने पुलिस को सूचना दी। फरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर पुलिस ने जांच की इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
दिल्ली जा कर आयुष्मान ने कराया था सेक्स ऑपरेशन
बिस्तर के पास रखी एक शराब की खाली बोतल का ढक्कन खुला मिला। आशंका है कि प्रेमी फैजान और जोया ने पहले शराब पी, इसके बाद किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। तैश में आकर फैजान ने उसकी हत्या कर दी। जोया के हाथ की नस भी काटने की कोशिश की गई थी। ज़ोया के पिता ने बताया कि दो साल पहले तक ज़ोया उनका बीटा आयुष्मान था। मोबाइल पर विडियो देखने के बाद दो वर्ष पहले आयुष्मान सिंह ने लड़की बनने की इच्छा जाहिर की। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो संजीव ने तालकटोरा पुलिस से संपर्क कर शिकायत की। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। इसके बाद आयुष्मान दिल्ली चला गया, जहां पर 70 हजार रुपये देकर उसने सेक्स चेंज करवाया और जोया बन गया।