उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ‘दंगा भड़काने’ की बड़ी कोशिश का खुलासा हुआ है। अयोध्या पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शहर में कई जगहों पर मस्जिद के सामने आपत्तिजनक सामान और धार्मिक किताबों के कुछ पन्ने डालकर दंगा फैलाने की कोशिश की थी। मामला 27 अप्रैल की रात का है। जानकारी के मुताबिक इस पूरी साजिश का पता सीसीटीवी फुटेज के जरिए लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने ईद के मौके पर माहौल बिगाड़ने के लिए ये साजिश रची थी।
मामले का पता कैसे चला?
With an intention to stir riots in UP's Ayodhya, suspect threw meat, holy books and put up inflammatory posters outside religious shrines. Seven arrested
Mahesh Kumar Mishra
Pratyush Srivastava
Nitin Kumar
Deepak Kumar Gaud
Brijesh Pandey
Shatrughan Prajapati
Vimal Pandey pic.twitter.com/BEVPBfB2ZE— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 28, 2022
अयोध्या पुलिस के मुताबिक जिन जगहों पर ये आपत्तिजनक चीजें फेंकी गईं, उनमें मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन और गुलाबशाह दरगाह जेल शामिल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें 4 बाइक पर कुल 11 लोग दिखाई दिए। पुलिस ने बताया है कि इसमें एक आदमी बाइक से उतरकर विवादित सामग्री फेंकता दिखाई दे रहा है। आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए मुस्लिम टोपी लगा रखी थी।
जानकारी है कि शातिर आरोपियों ने बाइक के नंबर प्लेट भी बदले हुए थे। पुलिस ने टोपी बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ के बाद पहले दो लोगों को पकड़ा। इसके बाद बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस की मानें तो लोगों की समझदारी के कारण बड़ी घटना टल गई। उसने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए भी लगाया जा सकता है। इस मामले में जिन सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनकी पहचान महेश कुमार मिश्रा, प्रत्युष श्रीवास्तव, नितिन कुमार, दीपक कुमार गौड़, ब्रिजेश पांडेय, सत्रुघन प्रजापति, विमल पांडेय के तौर पर की गयी है।
अयोध्या पुलिस ने पूरे मामले पर गुरुवार 28 अप्रैल को एक प्रेस नोट जारी किया। इसके मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हाल में दिल्ली में हुई घटना का बदला लेने के लिए ये प्लान किया। पुलिस ने बताया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड महेश कुमार मिश्रा है। उसने बृजेश पांडेय नाम के व्यक्ति के घर में ये साजिश रची थी। सभी आरोपी अयोध्या के ही रहने वाले हैं।
दिनांक 26/27.04.22 की रात्रि शहर अयोध्या के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर, व वस्तु डालकर शहर मे दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल बरामद,#SSP_अयोध्या @ShaileshP_IPS की बाईट।https://t.co/uiLcdNyt8D pic.twitter.com/hu2VIGLnzP
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) April 28, 2022
अयोध्या पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुओं या पोस्टर के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। हालांकि वक्फ मस्जिद टाटशाह ने 27 अप्रैल को इस घटना को लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में लिखा गया है कि मस्जिद के सचिव मोअज्जिन ने सुबह की नमाज के लिए जब गेट खोला तो उन्हें ये आपत्तिजनक चीजें दिखीं। उनके मुताबिक, मस्जिद की सीढ़ी पर फटी हालत में कुरान और जानवर का मांस रखा हुआ था। इसके अलावा एक पोस्टर में हजरत मोहम्मद के बारे में कलम से अपशब्द भी लिखे हुए थे।