नई दिल्ली। मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहाली MMS कांड के पीछे इंटरनेशनल साजिश हो सकती है। दरअसल, कनाडा के नंबरों से कई छात्रों को धमकाने की कोशिश की गई है।
फोन पर छात्रों के वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। पंजाब पुलिस अब इस MMS कांड के कनाडा कनेक्शन की जांच में जुट गई है। मोहाली कांड के आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
मोहाली MMS कांड के तार गुजरात व मुंबई से भी जुड़ रहे हैं, इन वीडियो के गुजरात व मुंबई में बेचे जाने की खबर है। यह खुलासा आरोपियों की कॉल डिटेल्स से हुआ है आरोपियों ने गुजरात व मुंबई में कई कॉल किए। आरोपियों के मोबाइल फारेंसिक लैब भेज दिए गए हैं पुलिस को इस MMS कांड में एक और शख्स की तलाश है।
तीनों आरोपियों को एक साथ बिठाकर पुलिस ने पूछताछ किया. तीनों आरोपियों के व्हाट्स ऐप और सोशल मीडिया ग्रुप की जाँच की भी जाएगी। आरोपियों के मोबाइल से डिलीट किया गया डाटा भी रिकवर किया जाएगा।
क्या है मोहाली MMS कांड
गौरतलब है कि मोहाली के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल हो गए। ये वीडियो हॉस्टल में ही रहने वाली एक लड़की ने बनाए थे और अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजे थे। बीते शनिवार आधी रात को हॉस्टल की छात्राओं ने लड़की को वीडियो बनाते हुए पकड़ा, जिसके बाद बवाल मच गया और मामला सुर्खियों में आ गया।
नहाते हुए कुछ छात्राओं का वीडियो सामने आने के बाद कैंपस के जबरदस्त प्रदर्शन और हंगाम हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें वीडियो बनाने वाली लड़की, उसका ब्वॉयफ्रेंड और एक दोस्त भी शामिल है।