फरीदाबाद से एक काफी चौका देने वाला मामला सामने आया है। 17 ओक्टुबर को एक युवक का अधजला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस उसे एक निजिरिअन व्यक्ति का शव समझ रही थी, लेकिन अब उस युवक की पहचान बल्लभगढ़ में रहने वाले के रूप में कर ली गई है। युवक का नाम पवन बताया जा रहा है। युवक एक महिला के साथ पिछले 2 साल से लाइव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
इसी बीच पवन ने महिला की 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ की, जिससे दोनों में झगड़ा होने लगा। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि महिला ने पेट्रोल डालकर पवन को जिंदा जला डाला। सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच ने मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पंजाब की रहने वाली है। पति के निधन के बाद उसे फरीदाबाद में नौकरी मिल गई। उसके दफ्तर में ही उसकी पवन से मुलाक़ात हुई जहां दोनों में प्यार हो गया। दोनों 2019 से लाइव इन में रह रहे थे। बता दें कि महिला की दो बेटियां है और वे पंजाब में रहती हैं।
बेटी ने की मां से शिकायत, दोनों प्रेमियों में हुआ जम कर झगड़ा
दोनों में से 14 वर्षीय बेटी मां के साथ रहने फरीदाबाद आई थी। पवन ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत बेटी ने मां से की। इसके बाद महिला और पवन के बीच काफी झगड़े होने लगे और महिला का गुस्सा फूट गया और उसने युवक को ज़िंदा जला दिया। महिला पवन को 16 अक्टूबर को पवन को दिल्ली ले गई। करीब 15 दिन पहले महिला ने बल्लभगढ़ से 2 लीटर पेट्रोल और नींद की गोलियां खरीदी थीं। महिला ने पवन से कहा कि मेरे लिए क्या कर सकते हो, इस पर पवन ने कहा कि वह कुछ भी कर सकता है।
नींद की गोली दे कर किया था बेसुध
महिला ने नींद की गोलियां देकर कहा कि इन गोलियों को खाकर दिखाओ। पवन गोलियां निगल गया और वह बेसुध हो गया। पुलिस के अनुसार, महिला दिल्ली से ऑटो किराये पर लेकर फरीदाबाद के लिए चली और वारदात की। महिला पवन को सेक्टर-75 एरिया में सुनसान जगह में ले गई, फिर उसने पवन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 17 अक्टूबर को पुलिस ने जली हुई अवस्था में शव बरामद किया।
Also Read-केरल से हैरान करने वाली घटना आई सामने, 15 साल के लड़के ने की रेप की कोशिश