महिलाओं पर अत्याचार और उन्हें प्रताड़ित करने की खबरें चारों ओर सुनने को मिलती हैं। लगभग रोज़ ही एक ऐसा मामला देखने को मिलता हैं जिससे हमारी रूह काँप जाती है। अब ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं जिसे देख आपका भी दिल पसीज जाएगा। इस वीडियो में एक बेबस माँ अपनी कुछ महीनों की बच्ची को गोद में लिए रोती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो में महिला ने पति व ससुराल वालों पर लगाया आरोप
बच्ची का रोना सुन सभी ग़मगीन हो रहे है। बता दें कि ये वीडियो राजस्थान के जयपुर से पोस्ट किया गया हैं। वीडियो में युवती बताती है कि उनकी शादी 2020 में ऋषभ गोयल नामक व्यक्ति से हुई थी। उनके ससुराल वाले और उनके पति उन्हें लम्बे समय से परेशान कर रहे है। बता दें कि ऋषभ महिला को डिलीवरी के लिए उसके माएके छोड़ कर गया था, पर बच्ची के पैदा होने के बाद भी वो उसे घर वापस नहीं ले गया।
Also Read-महीला ने किया उज्जैन मंदिर में डांस, वीडियो हुआ वायरल तो मच गया बवाल
महिला जयपुर स्थित एक धर्मशाला में अपनी मासूम बच्ची को ले कर रह रही हैं। महिला ने वीडियो में कहा कि उनके ससुराल वाले उन्हें दहेज़ को ले कर बहुत प्रताड़ित कर रहे है। साथ ही यूवती ने अपने पति की तस्वीर भी वीडियो में दिखाई। महिला अयोध्या निवासी हैं और उन्होंने कई बार अयोध्या के महिला ठाणे में एप्लीकेशन दी हैं। ऋषभ को महिला ठाणे में पेश होने को कहा गया, लेकिन वो एक बार भी ठाणे में उपस्थित नहीं हुआ। जयपुर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद इस पुरे मामले का संज्ञान लिया हैं।