Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कासगंजः सीएम योगी ने दिया आरोपियों पर NSA लगाने का आदेश

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज के नगला धीमर गांव में अवैध रूप से बन रही शराब की सूचना पर मंगलवार को दबिश देने पहुंची पुलिस पर शराब माफियाओं हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही देवेंद्र जसावत की मौत हो गई जबकि एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सिपाही देवेंद्र जसावत की हत्या करने वाले एक शराब माफिया को मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी का नाम ऐलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई।

अब भी पुलिस और PAC के द्वारा काली नदी के पास ही कटरी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि मुख्य आरोपी और उसके साथियों को पकड़ा जाए आरोपी ऐलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल पुलिसकर्मी का समुचित उपचार कराने की बात भी कही है। साथ ही सीएम योगी ने आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं।

कासगंज के जिलाधीकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। उन्होंने मृतक देवेंद्र के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री खुद इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उसकी तलाश की जा रही है। ऐलकार भी पुराना हिस्ट्रीशीटर था। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को घटना स्थल से सरिया, डंडा भी बरामद हुआ है। इन्हीं सरियों, डंडे से ही पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था।

 

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

Published

on

Loading

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की जांच जारी

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।

नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।

Continue Reading

Trending