मुंबई। 80 के दशक में अपने गानों से लोगों के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में एडमिट किया गया है।
ये जानकारी बप्पी की बेटी रीमा लहरी ने दी है। उनकी ओर से बप्पी लहरी के स्वास्थ्य को लेकर एक बयान भी जारी किया गया है। बयान के मुताबिक- बप्पी दा ने अत्यधिक सावधानी बरती है मगर उनमें हल्के कोविड लक्षण पाए गए हैं।
उन्हें अपनी उम्र के कारण एहतियात के तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. उडवाडिया की देखरेख में भर्ती कराया गया था। वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे और घर जाएंगे। उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए धन्यवाद।
बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में बहुत लंबी पारी खेल ली है। बता दें कि बप्पी लहरी को बॉलीवुड में लंबे समय तक सुपरहिट म्यूजिक देने के लिए जाना जाता है। उनके कंपोज किए गानों पर लोग आज भी झूमने को मजबूर हो जाते हैं। वो अब तक 500 से ज्यादा गाने कंपोज कर चुके हैं।