Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र: कोरोना ने ली विधायक की जान, रावसाहेब अंतपुरकर की संक्रमण से मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र में खतरनाक रूप धारण कर लिया है। कोविड 19 के मामले राज्य में हर दिन नया रेकॉर्ड बना रहे हैं। साथ ही इस राज्य में मौतों का आंकड़ा भी बहुत ज़्यादा है।

बीते दिन यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के संक्रमण ने एक और विधायक की जान ले ली। कांग्रेस के विधायक रावसाहेब अंतपुरकर की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। वे नांदेड़ जिले की देगलूर विधानसभा सीट से विधायक थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

बता दें कि बीते 24 घंटे में  देश में कोरोना के रिकॉर्ड 145,384 नए केस आए हैं। हालांकि 77,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन संक्रमण की वजह से 798 लोगों की मौत हो गई।

इस खतरनाक वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक कोरोना के नए मामले महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। स्वस्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के लगभग 59 हज़ार नए मामले सामने आए और 301 लोगों की मौत हो गई।

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

Published

on

Loading

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की जांच जारी

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।

नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।

Continue Reading

Trending