नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए 1 मई से तीसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू होना है, लेकिन इस अभियान से ठीक पहले राजस्थान और महाराष्ट्र की सरकार ने साफ कर दिया है कि तय तारीख पर टीकाकरण अभियान नहीं शुरू हो पाएगा।
राजस्थान सरकार का कहना है कि उनके यहां 15 मई से ही 18 से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान के अलावा अब महाराष्ट्र की ओर से भी साफ कर दिया गया है कि एक मई से वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू नहीं होगा।
जानकारी के मुताबिक वैक्सीन की सप्लाई में देरी होने की वजह राज्य सरकारों को ये फैसला लेना पड़ा है। राजस्थान की गहलोत सरकार का कहना है कि उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट को साढ़े तीन करोड़ वैक्सीन की डोज़ का ऑर्डर दिया है, लेकिन ये कब मिलेंगी अभी साफ नहीं हो पाया है।
इसके अलावा महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि युवाओं से विनती है कि वो थोड़ा सब्र रखें। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक ने हर महीने 10 लाख वैक्सीन देने की बात कही है, बाद में इसे बीस लाख तक किया जाएगा। जबकि सीरम ने हर महीने एक करोड़ डोज देने की बात कही है।