लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर लगातार जारी है। बुधवार को इस खतरनाक वायरस से बरेली की नवाबगंज सीट से बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार का निधन हो गया।
उनका इलाज नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इससे पहले कोरोना वायरस यूपी बीजेपी के दो विधायकों की जान ले चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विधायक के निधन पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार जी के स्वर्गवास से अत्यंत पीड़ा हुई। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विधायक केसर सिंह के निधन पर दुख जताया है।