लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। लंबे समय से उनका इलाज लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में चल रहा था। तबीयत खराब होने के बाद सबसे पहले उन्हें उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है।
रविवार की सुबह पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया।