दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना पूरी होने के बाद चारों प्रमुख पदों के परिणाम सामने आए। चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही, लेकिन अंतिम परिणाम में यश डबास ने बाजी मार ली। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की जीत हुई। इस चुनाव में NSUI चारों प्रमुख पदों में से किसी पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी।
चारों पदों पर विजेता
अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)