लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘विश्व पर्यटन दिवस’ की सभी को शुभकामनाएं। आध्यात्मिक व प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण, ऐतिहासिक एवं अतुल्य लोक संस्कृतियों की संगम स्थली उ.प्र. विश्व का शानदार पर्यटन स्थल है। ‘अतिथि देवो भव:’ धारण किए हुए प्रदेश में सभी पर्यटन प्रेमियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।’
बता दें कि सबसे पहले 1970 में विश्व पर्यटन संस्था द्वारा यह दिन मनाया गया था। इसके बाद 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया और तब से हर साल 27 सितंबर के दिन ही विश्व पर्यटन दिवस को मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना और अधिक से अधिक पर्यटन को बढ़ावा देना होता है। इस दिन के माध्यम से देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित किया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए हर साल एक खास तरह की थीम रखी जाती है। इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन है।