लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में रखने के बाद यूपी पुलिस ने अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शांति भंग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका गांधी पर धारा 144 के उल्लंघन और शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
प्रियंका गांधी को सीतापुर के पीएसी गेस्ट में गिरफ्तार करके रखा गया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव के खिलाफ CRPC की धारा 116 के तहत SDM मामले की सुनवाई करेंगे।
प्रियंका गांधी को सीतापुर के पीएसी गेस्ट में गिरफ्तार करके रखा गया गया है। बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में हिंसा भड़की थी और उसी रात प्रियंका लखनऊ पहुंच गई थीं। रात को ही प्रियंका लखीमपुर के लिए रवाना हो गई थीं और सोमवार तड़के उन्हें हरगांव में पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।
बताया जा रहा था कि प्रियंका को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब पता चला है कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी बीच प्रियंका की गिरफ्तारी के खबर आते ही पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर समर्थक भी जुटने लगे हैं।