टीचरों और नाबालिग लड़कियों का अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने के तहत IIT के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि लड़का दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल की टीचरों और नाबालिक छात्राओं की तस्वीरों से छेद-छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाता था। आरोपी पटना से है और IIT खड़कपुर से बीटेक का छात्र है।
इंस्टाग्राम और व्हाट्सप्प के ज़रिये निकलता था तस्वीरें
पुलिस ने जानकारी दी कि ‘उसने उत्तरी दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं को परेशान किया है। महावीर फर्जी कॉलर आईडी का इस्तेमाल करता था और पीड़िताओं से वर्चुअल नंबर से व्हाट्सऐप पर संपर्क करता था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह आवाज़ बदलने वाली ऐप का भी इस्तेमाल करता था।’
अश्लील तस्वीरें बनाकर लड़कियों और शिक्षिकाओं को करता था परेशान
पुलिस ने बताया कि ‘वह पीड़िताओं के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था और उनपर छात्राओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों और वीडियो को अपलोड करता था। साइबर स्टॉकिंग को लेकर बुधवार को स्कूल प्रशासन से शिकायत मिलने के बाद मामला सामने आया।’
शिकायत में सामने आया कि महावीर नाबालिग लड़कियों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करता था और व्हाट्सप्प पर उन्हें मैसेज भेजता था। वो अंतर्राष्ट्रीय नम्बरों से शिक्षिकाओं को कॉल कर के परेशान करता था। जानकारी के मुताबिक वो किसी तरह उन व्हाट्सप्प ग्रुप्स में शामिल हो गया जिसमे ऑनलाइन क्लासेज होती थीं। वो कई छात्राओं की मॉर्फ्ड न्यूड और सेमी न्यूड मॉर्फ्ड तस्वीरें कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा था।
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि ‘सिविल लाइंस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया था और जिले की साइबर प्रकोष्ठ इकाई की मदद ली गई है।’ पुलिस ने कहा ‘हमने 33 व्हाट्सऐप वर्चुअल नंबरों, पांच इंस्टाग्राम प्रोफाइल और फर्जी कॉलर आईडी का इस्तेमाल करके की गई कई कॉल की पहचान कर ली।’