नई दिल्ली। देश के गृहमंत्री अमित शाह आज 57 साल के हो गए। गृह मंत्री का जन्म गुजरात की राजधानी गांधीनगर के पास स्थित एक छोटे से गांव माणसा के हुआ था। उनका बचपन भी इसी गांव में बीता। गांव में 9वीं तक की पढ़ाई करने के बाद वह अहमदाबाद चले गए।
इसके बाद से उनके राजनीतिक जीवन की भी शुरूआत हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह ने राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री ली और सांसद बनने के बाद गृह मंत्री का पद संभाला। बतौर गृह मंत्री अमित शाह अबतक अनुच्छेद 370 को हटाना, नागरिकता संशोधन एक्ट और UAPA जैसे कठोर फैसले ले चुके हैं।
उनके जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने अमित शाह जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।