Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश पूरे देश में शीर्ष स्थान परः सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में अधिकारियों को कोविड महामारी की प्रभावी रोकथाम व टीकाकरण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 10 करोड़ 46 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश पूरे देश में शीर्ष स्थान पर है।

मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां 04 करोड़ 13 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने निश्चित समयावधि के बावजूद दूसरी डोज नहीं लगवाई है उनकी पृथक सूची बनाई जाए।

दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्धजनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए। कोविड टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। इस संबंध में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। अब तक पहली डोज न लगवाने वालों की अलग सूची तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 27 हजार 461 सैम्पल की जांच में कुल 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

वर्तमान में जीका वायरस प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है। 103 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप की जा रही है। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 518 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री जी ने शेष प्लांट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

Published

on

Loading

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की जांच जारी

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।

नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।

Continue Reading

Trending