नेमरा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को विभिन्न जनप्रतिनिधि उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद नलिन सोरेन, विधायक सरयू राय, अनंत प्रताप देव और अमित महतो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।





