यूपी के गोंडा जिले में एक घर में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। असलहों से लैस बदमाशों ने सरेशाम बीच शहर घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में चार लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। जिसमें तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
प्रेम प्रसंग का है मामला
प्रेम प्रसंग में घर में घुसकर युवक और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें पति देवी प्रसाद, पत्नी पार्वती देवी और दो बेटियों उपासना और सिम्पा को गोली लगी।पति-पत्नी और एक बेटी उपासना की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। जबकि सिम्पा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। आईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है। जिसमें एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में गोली चलाई है और चार लोगों को गोली लगी है।
सिम्पा लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग
मृत दंपती की बहू ने कहा ‘हमारे ननद सिम्पा दीदी का बहुत पहले से मैटर चल रहा था और एक लड़का धमकी दे रहा था कि हमसे शादी कर लो और हमारी ननद कह रही थी कि हम नहीं करेंगे।ससुर ने मेरे ननद की अलग शादी लगा दी, लेकिन उसको जानकारी हुई और वह आया सबको मार कर चला गया।’