विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में बीते दिन शादी के बंधन में बंद गए। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की मन मोहक तस्वीरें पोस्ट की। इन फोटोज को देख फैंस काफी खुश हैं। कटरीना ने लाल रंग का राजस्थानी टच वाला लेहंगा पहना, तो वहीं विक्की ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी।

कपल ने शेयर की शादी की तस्वीरें

विक्की और काट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारे दिलों में केवल प्यार और ग्रेटिटयूड है जो हमें इस पल तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।’ बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस कपल को उनकी शादी पर बधाई दी।
मुंबई में थ्रो करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन

दोनों ने ये भी ऑफिसियल कर दिया कि वे जल्द ही मुंबई में उन लोगों के लिए एक रिसेप्शन थ्रो करेंगे जिन्हें सवाई माधोपुर में बहुत ही प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में इन्वाइट नहीं किया गया था। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, सामंथा प्रभु, नीना गुप्ता, अभिषेक कपूर, परिणीति चोपड़ा, जान्हवी कपूर, बिपाशा बसु जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी।
Also Read-आज शादी के बंधन में बंधेगे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ