बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित उनके फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है, ऐसे में दबंग खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौट आए हैं। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकवर कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है। सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही हैं।
सलमान खान के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस के लिए हालांकि ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं। 27 दिसंबर को सलमान खान का 56वां जन्मदिन है। ऐसे में ये कहना मुश्लिक होगा की सलमान खान ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगा ये फिर अपने फॉर्महाउस पर रेस्ट करेंगे।