सर्दियों में स्किन की देखभाल आम दिनों से ज्यादा करनी पड़ती है क्योंकि इन दिनों त्वचा काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए महिलायें हो या फिर पुरुष तरह-तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की मदद लेते हैं। कई बार इन केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी स्किन पर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इन 5 तरह की जड़ी-बूटियों की मदद ले सकते हैं। जिनका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए पुराने ज़माने से होता चला आ रहा है।

बता दें कि इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन सर्दियों के मौसम में भी मिनटों में सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जायेगी। इसके साथ ही आपकी कई स्किन संबंधी दिक्कतें भी इनके इस्तेमाल से दूर होने लगेंगी। तो आइये जानते हैं ऐसी ही 5 जड़ी-बूटियों के बारे में।
केसर

सर्दियों में स्किन केयर के लिए आप केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध के साथ केसर को मिक्स करके लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और रंग भी निखरने लगता है। इतना ही नहीं केसर दूध पीने से भी स्किन में निखार आता है।
चंदन

चंदन भी आपकी स्किन के लिए वरदान की तरह है। फेस पैक के जरिये चेहरे पर इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा तो मुलायम बनती ही है। साथ ही स्किन में ग्लो आता है और टैनिंग व एक्ने जैसी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
हल्दी

स्किन को यंग एंड ग्लोइंग बनाने के लिए आप हल्दी की मदद भी ले सकते हैं। हल्दी फेस पैक इस्तेमाल करने से एजिंग का प्रभाव भी जल्द ख़त्म होने लगता है। साथ ही स्किन से जुड़ी कई और दिक्कतें भी दूर होने लगती हैं।
एलोवेरा

एलोवेरा स्किन पर इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करने लगती है साथ ही त्वचा का रूखापन भी दूर होता है। इतना ही नहीं एलोवेरा लगाने से सनबर्न और एजिंग के लक्षणों को दूर करने में भी काफी मदद मिलती है।
नीम

नीम एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। स्किन पर इसके इस्तेमाल से दाने, कील-मुंहासे और सन बर्न जैसी दिक्कतें दूर होती है। नीम स्किन को सॉफ्ट एंड ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। नीम को लगाने के साथ कुछ लोग खाना भी पसंद करते हैं।