पंजाब कांग्रेस आज अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर रही है। इससे पहले इस संबंध में कोई घोषणा किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों का कहना है कि सीएम फेस की घोषणा चुनाव से ठीक पहले की जा सकती है ताकि प्रतिद्वंद्वी दलों के पास विद्रोह और बाद में दलबदल के मामले में किसी भी खेमे से उम्मीदवार उतारने का कोई विकल्प न हो। हालांकि कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई प्रदेश में चुनाव के लिए थीम सांग को रिलीज कर दिया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में पहले फ्रंटफुट पर चल रही कांग्रेस अब बैकफुट में आ गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में पार्टी के दो शीर्ष नेताओं चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच एकजुटता नजर नहीं आ रही है। ये बात भी सामने आ रही है कि दोनों प्रदेश में सीएम का चेहरा बनना चाहते हैं और दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है, जो पार्टी आलाकमान के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
हालांकि पार्टी सूत्रों ने कहा है कि सीएम फेस की घोषणा चुनाव से ठीक पहले की जा सकती है ताकि प्रतिद्वंद्वी दलों के पास विद्रोह और बाद में दलबदल के मामले में किसी भी खेमे से उम्मीदवार उतारने का कोई विकल्प न हो।