लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो को लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदी में मंगलवार को इसे जारी किया गया। बीजेपी के मेनिफेस्टो में किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।
मेनिफेस्टो के मुख्य बिंदु
- कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
- अगले 5 साल सभी किसानों को सिंचाई के मुफ्त बिजली मिलेगी।
- 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी।
- गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर होगा भुगतान, देरी होने पर ब्याज मिलेगा।
- हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन मिलेगी।
- 6 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे।
- 5 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन।
- 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी।
- 1,000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाकर किसानों को आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित होगा।
- 5,000 करोड़ की लागत के साथ गत्रा मिल नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत चीनी मिलों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण होगा।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। साथ ही, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था की जाएगी।
- 4,000 नए फसल-विशिष्ट FPO स्थापित करके, प्रत्येक एफपीओ को 18 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे।
- निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू होगी, जिसके अंतर्गत मछुआरों को 1 लाख तक की नाव 40% सब्सिडी पर उपलब्ध होगी।
- मछली बीज उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए 25% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी और 6 अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी स्थापित होंगे।