उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इटावा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सरिता भदौरिया का चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रही हैं कि “आज हम वोट मांगने जा रहे हैं तो मुंह से नहीं बोल रहे हैं। गल्ला खा गऐ, रुपया खा गऐ, नमक खा गए, सब कुछ खा गए। फिर भी ये लोग नहीं कहते हैं कि वोट देंगे?
"हमारा गल्ला खा गएऐ, रुपया खा गएऐ, सब कुछ खा गए; फिर भी जब हम वोट मांगने जाते हैं तो हमको यह नहीं कहते कि हमें वोट देंगे! यह कैसी जनता है?": भाजपा विधायक सरिता चौधरी! वोट के लिए, इतना तरसना और इतना हताशा, कभी नहीं देखी थी! pic.twitter.com/JjsyOkV3U3
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) February 17, 2022
आपको बता दें कि इटावा की बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया ने इसस पहले एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय पर तंज कसते हुए कहा था “अगर इतनी ही खुद्दारी थी। चुनाव में अगर इतना ही जाति मजहब करना था तो योगी का दिया हुआ गल्ला, नमक और पैसा क्यों खाया?”
ये सरिता भदौरिया MLA भाजपा है गल्ला रुपया ऐसे बता रही है जैसे इनके घर से बाँटा गया हो।
सरिता जी गल्ला रुपया सब देश का है हर देश वासी का अधिकार का है आपके या भाजपा वालों की ससुराल से नहीं आया है।
जनता आपको भिखारी बनायेंगी। pic.twitter.com/wb1bQ3xshn— Surendra Rajput (@ssrajputINC) February 17, 2022
बता दें कि समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इटावा में 20 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियां और उनके नेता अपनी अपनी कमर कस कर मतदाताओं के वोट बटोरने के प्रयास में लगे हुए है। इसी बीच विधायक सरिता भदौरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है जिसपर लोगों की मिली झूली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।