हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक भीषण हादसा घटित हो गया है। ऊना के टाहलीवाल में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस भीषण धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस बड़े कादसे में 10-12 महिलाओं की जलने की खबर है। इनमें से 7 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है और 10 गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। ऊना जिले में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 22, 2022
घायल लोगों को आनन-फानन में तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। आग पर काबू पाने और आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।