भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्री का दिन किसी महापर्व से कम नहीं होता। इस वर्ष महाशिवरात्रि आज यानि 1 मार्च के दिन है। महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिवजी की पूरे मन से पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि जो लड़कियां महाशिवरात्री के दिन भगवान शिव का व्रत रखती हैं उन्हें अच्छे और योग्य वर की प्राप्ति होती है। हालांकि, शिवजी की पूजा लड़के भी बड़े चाव से करते हैं। महाशिवरात्री पर यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए क्या पहनना इस दिन सबसे सही व शुभ माना जाता है।

शिवरात्री के दिन हरा रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन हरा पहनने वालों से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। हरे रंग के सूती कपड़ों के अलावा लाल, सफेद, पीला और संतरी रंग पहनना भी शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि पर काले रंग के कपड़ों को पहनना पूरी तरह वर्जित किया गया है। कहा जाता है कि काले रंग के कपड़े शिव जी को बिल्कुल पसंद नहीं हैं। लड़कों का इस दिन धोती पहनना भी शुभ माना जाता है।
