रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस के यूक्रेन पर हमला किये हुए 11 दिन बीत चुके हैं। इस जंग में ना तो पुतिन रुकने को तैयार है, और ना ही जेलेंस्की झुकने को। यूक्रेन रूस का डट कर मुकाबला कर रहा है। इसी बीच इस जंग से तमाम वीडियो भी लगातार सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में यूक्रेन के मौजूदा हालात साफ़ होते हैं। वहीं कई वीडियो यूक्रैनियों की ताक़त और बल को भी दर्शा रहे हैं।
इसी कड़ी में अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमे यूक्रेनी सेना ने रूस के एक सैनिक को बंदी बना लिया। इस सैनिक को पलंग पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इससे पहले इस सैनिक ने एक वीडियो बनाया था जिसमे वो यूक्रेन पर हमले के बीच मुस्कुराता हुआ खड़ा था। सैनिक के पीछे दना-दन मिसाइल छोड़ी जा रही थीं और वो इसका आनंद उठा रहा था। देखने से लगता है मानो उसे हमला बोल कर ख़ुशी मिल रही हो।
How is started vs. How it’s going
The Russian Artillery Soldier that went viral has now been captured by Ukranian Soldiers.#russiansoldiers #RussianSoldier #UkraineRussiaWar #Ukraine pic.twitter.com/6tRljSeMBt
— Bans Off Our Bodies! (@jenmarie410) March 3, 2022
अब इस सैनिक को अपने किये का फल मिल गया है। जी हां, इसे यूक्रेनी सेना ने धर दबोचा और बंदी बना लिया। अब एक वीडियो में ये सैनिक लाचार हालात में नज़र आता है। यूक्रेनी उससे पूछते हैं कि ‘क्या तुमने रात में अपने कार्यों पर विचार किया?’ इसके अलावा यूक्रेनी सैनिक को अपनी पराजय का एहसास दिलाते हुए पूछते हैं ‘Is Putin a Shithead?’ इसपर रूसी सैनिक जवाब देता है ‘Yes, Putin Is a Shithead’।