लखनऊ। भारतीय रेलवे ने मातृ दिवस के अवसर पर लखनऊ मेल में ‘बेबी बर्थ’ जोड़ा है ताकि छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली माताओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े और आसानी से यात्रा करनी पड़े दरअसल पहले एक ही birth पर माँ अपने बच्चों को साथ लेकर सफऱ करती थीं ऐसे में उनको काफ़ी दिक्कतें होती थीं।लेकिन रेल मंत्रलाय के इस क़दम से अब मुश्किलें आसन हो जाएगीऔर सफ़र मंगलमय होगा।
अपने शिशुओं के साथ यात्रा करने वाली माताओं के लिए यह बर्थ बेहद फायदेमंद साबित होगी. फोल्डेबल बर्थ को अटैच करने से मां और बच्चे दोनों को सोने या आराम करने के लिए अलग-अलग जगह मिलेगी.बेबी बर्थ की लंबाई 770 मिमी, चौड़ाई 255 मिमी और ऊंचाई 76.2 मिमी है।
लखनऊ डिवीजन के डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर अतुल सिंह ने बताया कि ‘बेबी बर्थ’ को आसानी से स्टॉपर के माध्यम से फोल्ड किया जा सकता है। साथ बच्चे की सुरक्षा के लिए बर्थ पर पट्टियां भी लगाई गई हैं।