नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। बैजल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है।
नजीब जंग के बाद अनिल बैजल दिल्ली के उपराज्यपाल बने थे। उन्हें दिसंबर 2016 में उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। प्रशासन को लेकर अकसर उनके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद रहते थे।