नई दिल्ली। जेईई मेंस जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जून, 2022 से जेईई मेंस 2022 जुलाई सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर शुरू कर दी गई है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 है। इस एक महीने के दौरान, उम्मीदवार सूचना बुलेटिन में सभी महत्वपूर्ण विवरणों को पढ़कर समय पर आवेदन कर सकते हैं।
जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30, 2022 तक आयोजित की जाएगी।
JEE Main Session 2 Exam 2022:इन तिथियों का रखें ध्यान
जेईई मेन 2022 सत्र 2 के पंजीकरण की शुरुआत- 1 जून, 2022 से
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जून, 2022 को रात 9:00 बजे
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022- रात 11:50 बजे तक
JEE Main 2022 सत्र 1 एडमिट कार्ड जून के मध्य तक
जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड जुलाई, 2022 के मध्य तक होने की संभावना
जेईई मेन रिजल्ट 2022 रैंक कार्ड के साथ- 6 अगस्त 2022
JEE Main जुलाई सेशन के लिए ऐसे करें आवेदन
जुलाई सेशन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद, होमपेज पर, ‘जेईई मेन 2022 के लिए सत्र 2 पंजीकरण’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपने आप को पंजीकृत करें और अपनी क्रेंडिशयल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। सभी विवरण देकर, दस्तावेज अपलोड करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र भरें।
जुलाई 2022 सत्र के लिए आपका जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भर जाएगा। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।