काबुल। तालिबान राज के बाद अफगानिस्तान में आए दिन हो रहे बम विस्फोटों का सिलसिला लगातार जारी है। एक हफ्ते के अंदर ही वहां तीन धमाके हो चुके हैं।
इस बीच अब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो विस्फोट होने की बात सामने आई है। सिन्हुआ न्यूज के अनुसार काबुल में एक गुरुद्वारे के पास एक व्यस्त सड़क पर यह विस्फोट किए गए हैं। काबुल शहर के करते परवान इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इस घटना में हताहतों की जानकारी अभी नहीं मिली है।
विस्फोटों पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के प्रमुख व भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा काबुल के करते परवान गुरुद्वारा साहिब पर आज सुबह श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करते समय दहशतगर्दों द्वारा हमला किया गया। इस समय गुरुद्वारा दहशतगर्दों के क़ब्ज़े में है। गुरुद्वारा साहिब के प्रेसिडेंट से मेरी लगातार बात हो रही है।
काबुल के करते परवान गुरुद्वारा साहिब पर आज सुबह श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करते समय दहशतगर्दों द्वारा हमला
इस समय गुरुद्वारा दहशतगर्दों के क़ब्ज़े में है।
गुरुद्वारा साहिब के प्रेसिडेंट से मेरी लगातार बात हो रही है pic.twitter.com/F7Y6Vqbki7— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) June 18, 2022