Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

चोर क्यों मचा रहा है शोर- टीएमसी पर हमलावर हुई भाजपा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने मंत्री की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से करीब 21 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। अर्पिता को भी हिरासत में लिया गया है। ईडी की कार्रवाई के बाद भाजपा टीएमसी पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज शनिवार को इस मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता की।

उन्होंने कहा, ‘कल आपने एक दृश्य देखा होगा कि ईडी ने पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना बरामद किया है। इस व्यक्ति की वहां की मुख्यमंत्री ममता जी ने उनके अच्छे कामों की काफी बार प्रशंसा भी की है। आज हमें उस अच्छे काम का पता चला जिसका वह जिक्र कर रही थीं।’

विरोधी दलों पर निशाना

भाजपा नेता ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह झारखंड में, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी से, महाराष्ट्र के एक मंत्री जिसने हजारों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां अर्जित की हैं।

केरल के मुख्यमंत्री स्वयं सोने की स्मगलिंग में फंसे हुए हैं और कांग्रेस के नेता जो अचानक रहस्यमय तरीके से जमीन के मालिक बन गए। इन सबमें एक समान बात यह है कि ये सब जांच एजेंसियों और जांच अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए जुलूस के साथ निकलते हैं।

‘चोर शोर क्यों मचा रहा है’

राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा कि विपक्षी दल सियासी आरोप लगाकर फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच पर चोर शोर क्यों मचा रहा है। चोरी की सच्चाई सामने ना आए इसलिए आरोप लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ईडी और अन्य जांच एजेंसियां अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त कर चुकी है। हम उन नेताओं के पाखंड को बेनकाब करना चाहते हैं जो जांच एजेंसियों को डराने और जांच की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की पूरी कोशिश करते हैं।

मुख्य समाचार

दिल्ली में भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जताया दुःख

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने दुख जताया है। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी देर रात घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए। स्टेशन में RPF की तैनाती भी कम थी। हादसा प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुआ। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

PM मोदी ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट में लिखा,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

घटना दुःखद और हृदयविदारक- सीएम योगी

हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है । उन्होंने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।

Continue Reading

Trending