Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजस्थान: खाटूश्याम मेले में मची भगदड़, तीन महिला भक्तों की मौत; कई घायल

Published

on

Loading

सीकर (राजस्थान)। राजस्थान के मशहूर खाटूश्यामजी के मासिक मेले में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। सीकर जिले में स्थित इस मंदिर में तीन महिला भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि यह हादसा तब हुआ जब सुबह मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भगदड़ मच गई। फिलहाल मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटनास्थल से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि यह सब तब हुआ जब सोमवार सुबह पांच बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई थी। इस दौरान कई महिला और पुरुष श्रद्धालु नीचे गिर गए और उन्हें उठने का मौका ही नहीं मिल पाया। ठीक इसी दौरान तीन महिलाओं की मौत हो गई।

जैसे ही यह घटना हुई वहां अफरातफरी मच गई। तीन की मौत के अलावा कई अन्य घायल भी हो गए। सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए घायलों को अस्पताल के लिए रेफर किया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में शामिल एक मृतक महिला की शिनाख्त हो चुकी है। आगे की कार्यवाही चल रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि कोरोनाकाल के बाद अब खाटूश्याम में हर माह लगने वाले मासिक मेले में भी श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रहती है। लेकिन मंदिर का क्षेत्रफल कम होने के चलते और पर्याप्त दर्शन की सुविधाएं न होने के चलते यहां आए दिन छिटपुट हादसे होते रहते हैं।

 

Continue Reading

मुख्य समाचार

दिल्ली में भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जताया दुःख

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने दुख जताया है। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी देर रात घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए। स्टेशन में RPF की तैनाती भी कम थी। हादसा प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुआ। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

PM मोदी ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट में लिखा,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

घटना दुःखद और हृदयविदारक- सीएम योगी

हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है । उन्होंने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।

Continue Reading

Trending