गोवा। टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बीजेपी ने उन्हें हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी।
सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे। बीजेपी की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था।
सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है। सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में हिस्सा लिया था। अपने बयानों को लेकर भी वे सुर्खियों में रही हैं।