नई दिल्ली। दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है, भाजपा का दावा है कि यह स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो है। बीजेपी ने इसके जरिए ‘आप’ पर कमीशन में मोटा माल लेने का आरोप लगाया है।
बीजेपी का दावा है कि सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए केस में आरोपी नंबर 13 सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह ने खुफिया कैमरे पर आप सरकार की ओर से कमीशन लिए जाने की बात कही है। हालांकि, ‘आज की खबर’ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
This video of Kulvinder Marwah, father of Sunny Marwah, accused number 13 in the AAP Liquor scam, blows the lid off every lie Kejriwal and Sisodia have been peddling. Imagine the amount of black money collected by the two from Liquor mafias and middlemen while Delhi suffered… pic.twitter.com/EIyWNLu0fO
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 5, 2022
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज सोमवार को ‘स्टिंग ऑपरेशन’ जारी करते हुए कहा, ”स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है। अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने कहा था कि कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना और हमें भेज देना। आज वही हो गया है। स्टिंग में जो कंटेंट है उससे एक बात साबित होती है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कसम खाकर आए थे वह आम आदमी पार्टी कट्टर भ्रष्टाचारी बनकर सामने आई है।”
संबित पात्रा ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मोटा माल कमाया है, अपने मित्रों से मोटी दलाली है। लोग दलाली देने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास जाते थे। मोटी दलाली कमाकर दिल्ली को नुकसान में धकेला गया और खुद को प्रॉफिट में रखा गया।
यह स्टिंग उस व्यक्ति के मुंह से है जो खुद मनीष सिसोदिया के हाथ में मोटा माल देता था। जो आरोपी लिस्ट है सीबीआई की उसमें 13 नंबर पर सनी मारवाह हैं उनके पिता कुलविंदर मारवाह हैं, जो बताते हैं कि किस तरह कमीशन खाया जाता था।”