नई दिल्ली। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा के बाद अब थ्योरी एग्जाम के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया है। संस्थान द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री के स्टूडेंट्स के लिए जारी एनआइओएस डेटशीट 2022 के मुताबिक, अक्टूबर/नवंबर 2022 की 10वीं, 12वीं के पब्लिक एग्जाम 12 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे।
ये परीक्षाएं 23 नवंबर तक चलेंगी। साथ ही, दोनों ही कक्षाओं पब्लिक एग्जाम दोपहर की पाली में 2.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। सेकेंड्ररी सीनियर सेकेंड्री के विभिन्न विषयों में से कुछ शाम 4.30 बजे तो कुछ शाम 5.30 बजे समाप्त होंगे।
ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अक्टूबर/नवंबर पब्लिक एग्जाम के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर एक्टिव किए गए लिंक से एनआइओएस थ्योरी एग्जाम 2022 डेटशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
अक्टूबर/नवंबर पब्लिक एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी
NIOS प्रैक्टिकल के साथ-साथ थ्योरी एग्जाम के लिए डेटशीट जारी करने के साथ ही साथ स्टूडेंट्स के लिए सूचना-सह-हॉल टिकट (Intimatation-cum-Hall Ticket) भी जारी कर दी है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर लॉग-इन करके अपने डैशबोर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।