मुंबई। अपनी बेबाकी के लिए बॉलीवुड में मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर फिल्म ब्रह्मास्त्र को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को फेक बताया है। कंगना ने करण जौहर के ब्रह्मास्त्र की कलेक्शन को लेकर दी गई जानकारी को फेक करार दिया है। करण जौहर ने शनिवार को ब्रह्मास्त्र की वर्ल्डवाइड 75 करोड़ की कमाई करने की जानकारी साझा की थी।
ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर कर रहे हैं हेराफेरी
कंगना ने फिल्म निर्माता-लेखक एरे मृदुला कैथर के ब्रह्मास्त्र के ‘हेरफेर किए गए आंकड़े’ के बारे में ट्वीट को आज रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘कुछ ट्रेड एनालिस्ट ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सही नहीं बता रहे हैं क्योंकि वे पूरी तरह से हेराफेरी कर रहे हैं।
जो लोग फर्जी बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ मजाक कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने के लिए मोटी रकम दी जाती है। यहां तक कि आंकड़ों को लेकर इतना बड़ा हेरभेर भारत का शायद अब तक का सबसे बड़ा हेरफेर कहा जा सकता है, जिसमें 60-70 प्रतिशत से अधिक फर्जी आंकड़े हैं।’ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना ने चुटकी लेते हुए लिखा, “वाह, यह एक नया निम्न स्तर है, 70 प्रतिशत।’
So, few trade analysts are not giving #Brahmastra BO figures, as they’re completely manipulated. The ones who’re going gaga with fake BO figures are heftily paid.
This manipulation is possibly India’s biggest so far, over 60-70% fake figures.
It’s not just ego, it’s coke-ego!
— Eray Mridula Cather (@ErayCr) September 10, 2022
कितनी बताई जा रही है ब्रह्मास्त्र की पहले और दूसरे दिन की कमाई
Boxofficeindia.com के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने आपेनिंग डे पर देशभर में ₹37 करोड़ की कमाई की और दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹76 करोड़ की कमाई होने की जानकारी सामने आई है। बता दें अयान मुखर्जी लंबे अरसे से ब्रह्मास्त्र फिल्म को बना रहे थे। 9 सिंतबर को रिलीज हुई इस फिल्म को खराब रिव्यूज मिल रहे हैं।