नवादा। बिहार के नवादा में पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में शहर में शान-ए-जुलूस निकाला गया। इस दौरान सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारा का संदेश लेकर शहर में हजरत मुहम्मद साहब के शान में जुलूस निकला।
यह भी पढ़ें
‘टाइगर अब जिन्दा नहीं है’, मारा गया बगहा का आदमखोर
बिहार में आदमखोर बाघ अब तक 9 लोगों को बना चुका है अपना निवाला, शुक्रवार को मां-बेटे को मार डाला
इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़को पर निकले और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। पूरे शहर की मुख्य सड़को पर जुलूस निकाल कर मुस्लिम समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की और बड़ी ही धूम धाम से जुलूस निकालते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिन को मनाया गया।
बता दे ईद-ए-मिलाद या मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। जिसे पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाता है।