नई दिल्ली/पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) आज मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाला मामले में पेश होंगे। पेशी में तेजस्वी की जमानत पर निर्णय होना है। अगर तेजस्वी की जमानत रद्द हो जाती है, तो उनके जेल जाने का खतरा है।
यह भी पढ़ें
रायबरेली: स्कूल बस में छुपा बैठा था विशाल अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
वैशाली में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की अपील की है, जिसपर मंगलवार को सुनवाई होगी। इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेजस्वी को सीबीआई की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था और 18 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा था।
क्या है IRCTC होटल घोटाला ?
Tejaswi yadav के ऊपर पिता लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान IRCTC होटल घोटाले का आरोप है। लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे। स दौरान आईआरसीटीसी के रांची और पुरी स्थित दो होटलों को लीज पर निजी कंपनी सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था।
CBI ने आरोप लगाया था कि होटलों को प्राइवेट कंपनी को लीज पर देने के एवज में लालू परिवार को कंपनी ने पटना के बेली रोड स्थित करीब 3 एकड़ की कीमती जमीन मिली थी।
सीबीआई ने आरोप लगाया था कि पहले यह जमीन डिलाइट कंपनी को दी गई थी और उसके बाद जमीन को राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव की मालिकाना हक वाली लारा प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को बेंच दी गई।
रेलवे के होटलों को लीज पर देने की एवज में डिलाइट कंपनी को बेशकीमती जमीन दी गई और बाद में उस कंपनी से लारा कंपनी ने काफी कम कीमत में जमीन खरीद ली। डिलाइट कंपनी आरजेडी के कद्दावर नेता प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता की है।
CBI ने बीते दिनों तेजस्वी की जमानत रद्द की जाने की मांग की थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेजस्वी से मामले पर उनका पक्ष रखने को कहा था। कोर्ट ने मामले में 18 अक्टूबर को तेजस्वी को पेश होने के लिए कहा था।
मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया है। सितंबर में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी थी। लालू यादव सिंगापुर से आने के बाद कोर्ट में पेश हो सकते हैं।
IRCTC scam, IRCTC scam news, IRCTC scam latest news, Tejaswi yadav IRCTC scam,