रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर विशेष अभियान 2.0 (स्पेशल कैम्पेन 2.0) का आयोजन दिनांक 02.10.2022 से 31.10.2022 की समयावधि में किया जा रहा है। इसमे रांची हवाई अड्डे पर पदस्थ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कार्मिकों द्वारा श्रम दान करते हुए विभिन्न चरणों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है ।
इस विशेष अभियान 2.0 में साफ-सफाई के साथ-साथ पुराने रिकोर्डों एवं समग्रियों का निस्तारिकरण एवं ऑक्सन करके कार्यालय क्षेत्र प्रबंधन किया जाएगा एवं इसके फलस्वरूप कुछ राजस्व की प्राप्ति भी की जाएगी। ऑक्सन की प्रक्रिया MSTC पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।
स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से हवाई अड्डा के समक्ष शहरी क्षेत्र, हवाई अड्डा परिसर भवनों एवं कार्यालयों के खिड़कियों के शीशे, छतों एवं पानी की टैंकों की सफाई को केंद्र में रखते हुए सभी गतिविधियां सम्पन्न की जा रही हैं।
के. एल. अग्रवाल, विमानपत्तन निदेशक स्वयं इन अभियानों में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं एवं अन्य कार्मिकों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज 18.10.2022 को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची के स्टाफ कैंटीन में खिड़कीयों के शीशों की सफाई एवं विभिन्न पानी की टंकियों की सफाई की गयी एवं 31 अक्टूबर तक अन्य पूर्व निर्धारित गतिविधियों को सम्पन्न कराया जाएगा।