पटना। बिहार के वैशाली (Vaishali ) जनपद से बड़ी खबर आ रही है। यहां के लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद घाट पर आज दीपावली की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते नारायणी नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
यह भी पढ़ें
बिहार में एक और नाव हादसा, गंगा नदी में डूबी नाव; 5 लापता
अयोध्या दीपोत्सव में आधी रात के बाद भी जारी रहेगा लेज़र शो
लोगों की सूचना पर पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, सोनेलाल एव बसंता जहानाबाद पंचायत के मुखिया गणेश राय पहुंच गए। नवीन कुमार ने लालगंज थानेदार को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह में नदी किनारे लोग टहलने निकले तो देखा कि बसंता जहानाबाद घाट पर नारायणी नदी तट पर पेट के बल महिला का शव पानी में पड़ा था। महिला के दोनों पैर में पायल भी है। उसने सिलेटी कलर की साड़ी भी पहन रखी थी। शव के आधे हिस्से को शाल से ढका गया था।
महिला के गले पर रस्सी या किसी और चीज से दबे होने के निशान भी मिले हैं। हालाकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र तकरीबन 25 साल के करीब बताई जा रही है। घटना को लेकर कई तरह को आशंका जताई जा रही है।
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती रात करीब आठ बजे बोलेरे से कुछ लोग नदी तट पर आए थे और तुरंत वापस लौट गए। संभव है महिला की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के ख्याल नदी किनारे पहुंचे मगर लोगों को इसकी भनक ना लग जाए इसलिए उसे नदी किनारे फेंक कर भाग गए होंगे। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
Vaishali, Vaishali in Bihar, Vaishali news,